जैन स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

सिरसा। सेठ सागरमल सुराणा जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मक्खन लाल गोयल, प्रबंधक हनुमान मल गुजरानी, ट्रस्टी देवेंद्र डागा, ट्रस्टी राजिंदर गोलछा, सदस्य रविन्द्र गोयल, सदस्य कमल सुराणा, सदस्य कुसुम लता गोयल, प्रधानाचार्या रेणू बाला द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना के पश्चात ध्वजारोहण से हुई। सभी ने मिलकर तिरंगे को सैल्यूट कर राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका दीपिका पटियाल ने किया। सर्वप्रथम छात्राओं ने भारत माता की परिदृश्य में बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति दी। विद्यालय के विद्यार्थियों ने कविता, गीतिका, भाषण व देशभक्ति के गीतों पर नृत्य कर उपस्थिति का मन मोह लिया। विद्यालय के प्राइमरी विंग के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपनी सुंदर प्रस्तुति से सबको भाव विभोर कर दिया। विद्यालय प्रधानाचार्या रेणू बाला ने बच्चों को स्वाधीनता दिवस पर महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग, बलिदान और वीरता से अवगत कराया। विद्यालय प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष, प्रबंधक, ट्रस्टी व अन्य सभी सदस्यों ने समस्त विद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *