सेवा भारती कार्यालय में मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

सिरसा। सेवा भारती, सिरसा कार्यालय में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं द्वीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला सर संघ चालक एवं प्रमुख समाजसेवी डा. सुरेंद्र कुमार मल्होत्रा, जल स्टार रमेश गोयल एडवोकेट एवं अविनाश सचदेवा सेवा भारती के प्रान्त उपाध्यक्ष के कर कमलों द्वारा ध्वजा ध्वजारोहण व राष्ट्रीयगान से की गई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति सेवा भारती हरियाणा प्रदेश, सिरसा के बाल संस्कार केन्द्र के बच्चों, कोचिंग सैंटर के बच्चों और सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की बच्चियों और अध्यापिकाओं द्वारा दी गई। इस मौके पर जलस्टार रमेश गोयल एडवोकेट ने जल संरक्षण एवं स्वतन्त्रता दिवस क्यों मनाया जाता है और हमें आजादी किस प्रकार से कितनी ही कुर्बानियां देकर मिली, पूरे विवरण सहित अवगत करवाया। मित्रसैन जिला शिक्षण प्रमुख एवं पर्यावरण सलाहकार सी डी एल यू सिरसा ने कहा कि हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए क्योंकि पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती, जिसके बिना हम एक पल भी जी नहीं सकते। तत्पश्चात सी बी कौशिक, जिला अध्यक्ष सेवा भारती सिरसा बताया कि सेवा भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा और मार्गदर्शन में कार्य करती है। मुख्य अतिथि डा. सुरेंद्र कुमार मल्होत्रा प्रमुख समाजसेवी ने बताया कि अभी आजादी अधूरी है, हमें अभी देश के लिए बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत है, हमें जाति, भेद-भाव, ऊंच-नीच से ऊपर उठकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं, बच्चों एवं बंधुओं को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *