डबवाली पुलिस ने युवाओं में नई ऊर्जा जागृत करने व नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने के लिए गांव मलिकपुरा व मुन्नावाली में करवाई खेल प्रतियोगिताएं

डबवाली पुलिस का नशे के खिलाफ जारी जंग में नशा तस्करों की धरपकड़ अभियान लगातार जारी है । नशा तस्करी नेटवर्क को तोड़ने के लिए नशा तस्करों के ठिकानों पर बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान भी चलाए जा रहे हैं । दूसरी ओर जागरूकता अभियानों के तहत युवा पीढ़ी को नशे के दुष्परिणामों से अवगत करवाकर नशे से दूर रहने व एकजुट होकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए जागरूक किया जा रहा है । जिसके लिए खेल मैदानों, शिक्षण संस्थानों, चौक  चौराहों व पर जागरूकता सेमिनार आयोजित कर युवाओं में नय़ा जोश भरने व खेलों की ओर उनका ध्यान आकर्षित करने की पहल की जा रही है । इसी अभियान में एएसआई मदन लाल ने गांव मलिकपुरा में वॉलीबॉल व एसपीओ संजय ने गांव मुन्नावाली में क्रिकेट प्रतियोगिताएं करवाईं और युवाओं को नशा मुक्त भारत अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने व नशे को जड़ से मिटाने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने बारे प्रेरित किया गया ।

जागरूकता अभियान के दौरान एएसआई मदन लाल ने युवाओं को खेलों के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं । खेल युवाओं के शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक है । युवा पीढ़ी को नशे से दूर कर खेलों की ओर लाने के लिए उनका यह अभियान जारी रहेगा । नशा एक सामाजिक बुराई है इसको जड़ से मिटाने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ समाज का सहयोग बहुत आवश्यक है । नशे के दुष्प्रभाव का सीधा असर हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है । नशीली दवाओं का अधिक सेवन करने से शरीर के विभिन्न अंग और अंगों के साथ-साथ दिमाग पर भी बुरा असर पड़ता है । नशा एक समस्या है जो समाज में व्याप्त हो रही है और इसके दुष्प्रभाव व्यक्ति, परिवार और समाज को प्रभावित करते हैं । नशीली दवाओं का सेवन स्वास्थ्य, व्यक्तित्व, शिक्षा, संबंध और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डालता है । नशा एक समस्या है जिसका समाधान हेतु शिक्षा, उच्चतम स्तर की जागरूकता और सभी समुदाय की सहयोग की जरूरत होती है । नशे के दुष्प्रभाव से बचने के लिए हमें अपनी जिम्मेदारियों को समझना और स्वस्थ जीवन शैली अपनाना चाहिए । नशे के दुष्प्रभाव को रोकने के लिए समाज को सहयोग करना चाहिए और नशीली दवाओं के विरुद्ध जागरूकता फैलानी चाहिए । उन्होंने कहा कि अगर उनके क्षेत्र में कोई नशा तस्करी,नशा बेचने संबंध में कार्य करता है तो वे नशा से संबंधित शिकायतों के लिए राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन न, 1933 पर कॉल करें । यह पोर्टल एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के लिए 24×7 ड्रग संबंधित मामलों की रिपोर्ट करने के लिए एक अनुकूल मंच प्रदान करना है। यह विशेष पोर्टल ड्रग तस्करी, अवैध बिक्री /खरीद / भंडारण/निर्माण और नारकोटिक ड्रग्स या साइकोट्रोपिक पदार्थों की अवैध खेती सहित संबंधित मामलों के समाधान हेतु समर्पित है । प्रदान की गई जानकारी की NCB अधिकारियों द्वारा तुरंत समीक्षा की जाएगी । पुलिस को सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी । जिला पुलिस सदैव आपकी सहायता के लिए तत्पर है ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *