श्री कृष्ण जी के जन्म के बाद छठे दिन समस्त नंद बाग के घर धूमधाम से छठी मनाई थी- बजरंग गर्ग

श्री कृष्ण जी की छठी वाले दिन भगवान श्री कृष्ण जी को स्नान करवाकर वस्त्र और पगड़ी पहनाई गई- बजरंग गर्ग

भगवान श्री कृष्ण जी का छठी उत्सव पूरे देश व प्रदेश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है- बजरंग गर्ग

शिवालय मन्दिर में 31 अगस्त को राधा अष्टमी भव्य रूप से मनाई जाएगी- बजरंग गर्ग

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण जी ने अवतार लिया था- बजरंग गर्ग

हिसार- बाबा पराग गिरी शिवालय मंदिर ट्रस्ट व अग्रोहा धाम में भगवान श्री कृष्ण जी की छठी बड़ी धूमधाम से संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग के नेतृत्व में मनाई गई। जिसमें कलाकारों द्वारा भव्य संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी और विभिन्न प्रकार का प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में भक्त देर रात तक भजनों पर झूमते रहे। इस अवसर पर संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग ने उपस्थित बहन-भाइयों को संबोधित करते हुए कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण जी ने अवतार लिया था। श्री कृष्ण जी के जन्म के बाद छठे दिन समस्त नंद बाग के घर धूमधाम से छठी मनाई थी। इसी खुशी में भगवान श्री कृष्ण जी का छठी उत्सव पूरे देश व प्रदेश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। बजरंग गर्ग ने कहा कि छठी उत्सव का बहुत बड़ा महत्व है। छठी वाले दिन भगवान श्री कृष्ण जी को स्नान करवाकर वस्त्र और पगड़ी पहनाई गई। भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा करने से उनकी कृपा भक्तों पर बनी रहती है। भगवान श्री कृष्ण जी के  अनेकों रूप थे। उनके 108 नाम है और 16 कलाओं से पूर्ण थे। भगवान श्री कृष्ण जी गोपाल, कन्हैया, वासुदेव, कमलनाथ, हरि, देवकीनंदन, नंद ब्रिज, मथुरा नाथ, विष्णु, नारायण, द्वारकाधीश आदि विभिन्न रूपों में लीलाओं को दर्शाते हैं। बजरंग गर्ग ने कहा कि मन्दिर में 31 अगस्त को राधा अष्टमी भव्य रूप से मनाई जाएगी। जिसमें बाहर के कलाकारों द्वारा श्री राधा कृष्ण जी पर विशाल कार्यक्रम होगा। छठी उत्सव पर मोहन तनेजा की टीम द्वारा भजनों पर भक्तों का मन मोह लिया। इस अवसर पर  प्रबंधक ओमप्रकाश असीजा, सचिव सुरेंद्र सिंगला,संयोजक जगत नारायण, सतपाल असीजा, श्याम मंडल प्रधान सुरेंद्र बागड़ी, अग्रोहा धाम निर्माण समिति राष्ट्रीय संयोजक ऋषि राज गर्ग, अग्रवाल विकास संगठन जिला अध्यक्ष सत्यपाल अग्रवाल, मण्डी मन्दिर प्रधान अशोक गुप्ता, मांगेराम रालवासिया, नरेन्द्र चड्ढा, दीपक कुमार (शालू), रमेश पटवारी, कृष्ण लाल बागड़ी, हरीश पपरेजा, निरंजन गोयल, मनीष कुमार, दीपक कुमार, सुनील शर्मा आदि भारी संख्या में मौजूद थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *