जाट धर्मशाला में नया दफ्तर, हवन यज्ञ के साथ संपन्न हुआ शुभारंभ समारोह

सिरसा, जाट धर्मशाला में नया दफ्तर बनाकर इसका भव्य शुभारंभ हवन यज्ञ के माध्यम से किया गया। इस शुभ अवसर पर धर्मशाला में भक्तजन और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।  
शुभारंभ के दौरान हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ सुख, शांति और समृद्धि की विशेष प्रार्थना की गई। सभी ने मिलकर इस नये कार्यालय में खुशहाली और उन्नति की कामना की।
इस नए दफ्तर के बनने से जाट समुदाय के संगठित प्रयास और बेहतर सेवाएं केंद्रित होंगी, जिससे सामाजिक, सांस्कृतिक व धार्मिक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।
यह आयोजन जाट समुदाय के सदस्यों के बीच भाईचारे और प्रेम को और गहरा करेगा और नई ऊर्जा का संचार करेगा। इस अवसर पर प्रधान मोहन लाल झोरड़, उप प्रधान रामजीलाल धेतरवाल, वेद प्रकाश धेतरवाल , सुरेन्द्र नूइयां, रामकुमार खैरेका, मदन कसवां, कुलदीप कासनियां, हरि सिंह चाहर, शीशपाल झोरड़, संदीप नेहरा, गंगाराम ढाका, राम किसन गोदारा, हनुमान गोदारा, अरविंद बेनीवाल, दलीप बेनीवाल, सहीराम सहारण, सुशील कासनियां, सन्नी खीचड़, महेंद्र कूकना, नंदलाल बेनीवाल, पाला राम गोदारा, बलदेव सिंह लेंगेवाला, ओमप्रकाश मैनेजर, परवीन कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *