बेटी के जन्म पर आंगनवाड़ी केंद्र में कुंआ पूजन कार्यक्रम आयोजित

सिरसा। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तह शहर के जेजे कॉलोनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सुपरवाइजर रेखा ने बताया कि क्षेत्र में गिरते लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए आंगनवाड़ी केंद्र में बेटी का कुंआ पूजन, नीम बंधाई व पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि जब ईश्वर ने बेटा-बेटी में कोई भेद नहीं किया है, तो हमें भी अपनी सोच में परिवर्तन लाना होगा। बेटियों को भी पढऩे, आगे बढऩे और सही खानपान का बराबर हक मिलना चाहिए। इस अवसर पर सुपरवाइजर रेखा, वार्ड एमसी बलविंद्र सिंह सहित जेजे कॉलोनी क्षेत्र की आंगनवाड़ी वर्कर व हेल्पर मौजूद रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *