जीएसटी बचत उत्सव के तहत नए जीएसटी स्लैब के बारे में दी जानकरी

केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी स्लैब में किए गए बदलाव के बारे मंे आमजन व दुकानदारों को जागरूक करने के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग के तत्वावधान में बुधवार को ऐलनाबाद व कालांवाली में जीएसटी बचत उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभाग की टीम व आमंत्रित अतिथियों द्वारा नागरिकों व दुकानदारों को नए जीएसटी स्लैब बारे जागरूक किया गया। ऐलनाबाद में जहां वरिष्ठ भाजपा नेता अमीर चंद मेहता व अन्य गणमान्य ने जीएसटी स्लैब बारे में आमजन को अवगत करवाया, वहीं कालांवाली में डबवाली भाजपा जिला अध्यक्ष रेणू शर्मा व भाजपा नेता राजेंद्र देशुजोधा व अन्य गणमान्य ने मंडी में दुकानदारों व आमजन को नए जीएसटी स्लैब बारे विस्तार से जानकारी दी।
  ऐलनाबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष अमीरचंद मेहता ने कहा कि जीएसटी स्लैब में बदलाव से आमजन व दुकानदारों को व्यापक रूप से लाभ मिलेगा। लोगों की रोजमर्रा से जुड़े बहुत से उत्पाद सस्ते होंगे, जिससे आम जन जीवन बेहतर होगा। इसके साथ ही यह प्रधानमंत्री नरंेद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में अहम रोल अदा करेगा। इस दौरान पूर्व चेयरमैन रविंद्र लढ्ढा, ब्रहमानंद शर्मा, दीपक मेहता, नरेश कटारिया, मदन लाल, टिकम चैधरी, चंद्र प्रकाश सोनी, कमल कंबोज आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कालांवाली में डबवाली जिला अध्यक्ष रेणु शर्मा व भाजपा नेता राजेंद्र देशुजोधा ने कहा कि जीएसटी बचत उत्सव लोगों के जीवन में खुशियां लाया है। उपभोक्ताओं को अब रोजमर्रा की चीजें सस्ती मिलेगी, जिससे लोगों की आर्थिक बचत बढेगी। टीम ने नए जीएसटी स्लैब के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान महेश गर्ग, सन्नी कुमार, चांद सिंह, गुरजीत सिह, सुखपाल सिंह, रघुवीर सिंह, राजेंद्र सोनू, पंकज ग्रोवर आदि गणमान्य उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *