नशा तस्करों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए सीआईए कालांवाली स्टाफ ने 6.77 ग्राम हेरोइन सहित एक किया काबू

   डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए सीआईए कालांवाली स्टाफ टीम ने 06.77 ग्राम हेरोइन चिट्टा सहित आरोपी राममूर्ति पुत्र आदराम निवासी घुकांवाली को रोहिड़ा वाली से काबू करने में कामयाबी हासिल की है

           इस बारे में विस्तारपूर्वक प्रभारी सीआईए स्टाफ कालांवाली सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि SI  रामस्वरूप अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पड़ताल अपराध व नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर नेशनल हाईवे नजदीक नहर पुल गांव रोहिडा वाली पर निगरानी कर रहे थे । तो कुछ समय बाद सिरसा की तरफ से एक शख्स नेशनल हाइवे से नहर पुल के साथ गांव रोहिडा वाली की तरफ जा रहा था । जो पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़कर जाने लगा । जो SI ने किसी अपराध का अंदेशा होने पर साथी कर्मचारियों की सहायता से शख्स को काबू कर नामपता पूछ कर राजपत्रित अधिकारी के समक्ष तलाशी ली गई तो आरोपी राममूर्ति के कब्जे से हेरोइन बरामद होने पर थाना औढ़ा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई । आरोपी राममूर्ति को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान गहनता से पूछताछ करके इस नेटवर्क (हेरोइन चिट्टा तस्करी) से सम्बधित अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *