|

महाप्रबंधक ने खुला दरबार लगाकर कर्मचारियों की समस्याओं का किया समाधान

कर्मचारी बोले, हर माह लगे खुला दरबार, ताकि न रहे कोई समस्या
सिरसा। हरियाणा रोडवेज कर्मशाला में महाप्रबंधक द्वारा सिरसा डिपो में पहली बार कर्मचारियों की समस्याओं के लिए खुला दरबार रखा गया, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं बताई। जिस पर महाप्रबंधक द्वारा संज्ञान लिया गया और समस्याओं का निपटारा कई अधिकारियों के बीच में ही हल करवाने का आश्वासन दिया। महाप्रबंधक ने सभी यूनियन के प्रधान, सेक्रेटरी व अन्य कर्मचारियों के साथ पूरी कर्मशाला और बस स्टैंड का भी निरीक्षण किया। महाप्रबंधक के निरीक्षण से साफ -सफाई चाक-चौबंद रही, जिससे
कर्मचारियों में खुशी देखी गई। मौके पर ट्रैफिक मैनेजर, मुख्य निरीक्षक, सुपरीटेंडेंट, अन्य शिकायत संबंधी क्लर्क और यूनियन के नेता मौजूद रहे। सिरसा डिपो के सांझा मोर्चा के सभी सदस्यों ने महाप्रबंधक का धन्यवाद किया। उन्होंने महाप्रबंधक से आग्रह किया कि इसी तरह हर माह खुला दरबार लगाकर कर्मचारियों की समस्याओं का निदान करें, ताकि कर्मचारियों को किसी समस्या से न जूझना पड़े। इस मौके पर कर्मचारी नेता कुलदीप पाबड़ा, चमन लाल स्वामी, लाधू राम प्रधान, सतबीर कड़वासरा, विकास, सुरेंद्र प्रधान, शेर सिंह, करण सिंह यार्ड मास्टर, लादु राम, सतपाल, प्रहलाद सिंह, रमेश कुमार उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *