|

सिरसा पुलिस ने ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ के तहत 50 जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाकर अपराधियों की धर-पकड़ की ।

 

  ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’के दौरान 15 ग्राम 50 मिलीग्राम हेरोइन, एक अवैध पिस्तौल,1किलो 830 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद
सिरसा…… पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार व पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में सिरसा पुलिस द्वारा एक दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के तहत सिरसा के सभी थाना प्रभारियों/पुलिस चौकी इंचार्जो ने अपने-अपने क्षेत्राधिकार में ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ अभियान चलाकर शहर व गांवों के करीब 50 स्थानों पर सर्च अभियान चलाकर 6 मामले दर्ज कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि जिला एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र के गांव रुपाणा खुर्द से दो युवकों याकूब उर्फ धोलू पुत्र अलीशेर व बलवीर सिंह उर्फ लंबू पुत्र रामजीलाल निवासियान गांव माधोसिंघाना जिला सिरसा के कब्जा से हजारों रुपए की 15 ग्राम 50 मिली ग्राम हेरोइन बरामद कर दोनों युवकों के खिलाफ थाना नाथूसरी चौपटा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई है । वहीं एक अन्य घटना में जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रोड़ी नहर पूल से एक युवक जशनदीप सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी रोड़ी को अवैध पिस्तौल सहित काबू कर उसके खिलाफ रोड़ी थाना में शस्त्र अधिनिमय के तहत मामला दर्ज किया गया है । वहीं एक अन्य घटना में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो सिरसा की एक पुलिस टीम ने श्रवण सिंह पुत्र नाहर सिंह निवासी बांदर पत्ती रोड़ जिला सिरसा को काबू कर उसके कब्जा से एक किलो 830 ग्राम डोडा चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार कर रोड़ी थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है । शहर थाना पुलिस ने अवैध खुर्दा संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल कुमार पुत्र सोहन लाल निवासी शमशाबाद पट्टी सिरसा के कब्जा से 13 बोतल देशी शराब व कर्मचंद पुत्र मोमन राम निवासी जंडी वाली गली सिरसा के कब्जा से 13 बोतल देशी शराब बरामद की है,वहीं डिंग थाना पुलिस ने आरोपी शेर सिहं पुत्र लक्ष्मण दास निवासी कोटली के कब्जा से 13 बोतल अवैध शराब बरामद कर आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आबाकरी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई है । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ अभियान का उदेश्य अपराध एवं अपराधियों पर कारगर ढ़ग से अंकुश लगाना ही पुलिस की पहली प्राथमिकता है । उन्होंने कहा कि सिरसा पुलिस ने ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ के तहत अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस की टीमें गाँव-गाँव, शहर-शहर नशा तस्करी, जुआरी, सटोरिओं और आवारागर्दी व नशा तस्करों व अवैध रुप से चलाए जा रहे खुर्दे संचालकों के खिलाफ कॉम्बिंग ऑपेरेशन के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए 30 व्यक्तियों को 172 बीएनएसएस के तहत पाबंद किया गया है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ अभियान 31 दिसंबर तक लगातार जारी रहेगा ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *