|

स्वतंत्र विदेश नीति की सफल मिसाल:

पुतिन की यात्रा से भारत-रूस संबंध हुए और प्रगाढ़: एडवोकेट यतीन्द्र सिंह
सिरसा भाजपा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतीन्द्र सिंह ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत आगमन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह दौरा दोनों देशों के दीर्घकालिक विश्वास, आपसी सम्मान और रणनीतिक सांझेदारी को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक कदम है। उनके आगमन का वातावरण उत्साह और सकारात्मकता से भरा रहा, जिसने यह स्पष्ट किया कि भारत और रूस केवल परंपरागत मित्र नहीं, बल्कि भविष्य की वैश्विक चुनौतियों का भी कंधे से कंधा मिलाकर सामना करने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ हैं। एडवोकेट सिंह ने कहा कि भारत की स्वतंत्र, संतुलित और दृढ़ विदेश नीति ने वैश्विक मंच पर देश को एक विशिष्ट और प्रभावशाली स्थान दिलाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा अभूतपूर्व रूप से बढ़ी है। आज भारत न केवल उभरती शक्ति है, बल्कि विश्व-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण निर्णयों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मौजूदा विकट वैश्विक अस्थिरता, आर्थिक चुनौतियों और भू-राजनीतिक तनाव की स्थिति में भी प्रधानमंत्री मोदी ने देश को स्थिरता, आत्मविश्वास और विवेकपूर्ण विदेश नीति के रास्ते पर आगे बढ़ाया है, जो अपने-आप में एक मिसाल है। इसी मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है कि राष्ट्रपति पुतिन की यह यात्रा और अधिक सार्थक बन सकी है। ऊर्जा, रक्षा, अंतरिक्ष, शिक्षा, व्यापार, तकनीक तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्रों में नए समझौते और संभावनाएं इस यात्रा के महत्व को और बढ़ाती हैं। उन्होंने आगे बताया कि राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई चर्चाएं हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिरता, वैश्विक शांति, आतंकवाद-निरोध, आर्थिक प्रगति और बहु-ध्रुवीय विश्व व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होंगी। रूस का भारत के साथ लगातार और भरोसेमंद सहयोग यह प्रमाणित करता है कि दोनों राष्ट्र एक-दूसरे के दृढ़ और विश्वसनीय साझेदार बने रहेंगे। अंत में एडवोकेट यतीन्द्र सिंह ने सिरसा जिले की जनता और भाजपा परिवार की ओर से राष्ट्रपति पुतिन के इस महत्वपूर्ण भारत दौरे के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व का पथप्रदर्शक बन चुका है। आने वाला समय भारत का है और ऐसी उच्चस्तरीय कूटनीतिक यात्राएं इस दिशा को और सुदृढ़ करती हैं। पुतिन की यह यात्रा भारत-रूस मैत्री को नई ऊर्जा, नई दिशा और अधिक गहराई प्रदान करेगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *