|

किसान संगठनों ने बेतुकी शर्तें व नियमों को हटाने के लिए किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

सिरसा। संयुक्त किसान सिरसा मोर्चे से जुड़े विभिन्न किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को लघु सचिवालय में किसान-विरोधी फसल खरीद पर लगाई गई बेतुकी शर्तों और नये नियमों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और नई शर्तें नहीं चलेंगी, सरकार की दादागिरी नहीं चलेगी, संयुक्त किसान मोर्चा जिÞंदाबाद, किसान-मजदूर एकता जिÞंदाबाद, इंकलाब जिÞंदाबाद और लड़े हैं-जीते हैं—लड़ेंगे- जीतेंगे जैसे नारे लगाए। किसानों ने उपायुक्त सिरसा के मार्फत मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम मांगपत्र भी सौंपा। हरियाणा सरकार ने फसलों की खरीद के लिए लगाई गई शर्तों और नये नियमों के कारण किसान बहुत परेशान हैं। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन,ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन,ओटीपी और पोर्टल के ना खुलने व नेटवर्क की समस्या किसानों के जी के जंजाल बन गये हैं। गेटपास बनवाने में एक किसान का आधा घंटा लग जाता है। अंगूठे से पहचान नहीं हो पा रही है। सब किसानों के पास अपने ट्रैक्टर नहीं हैं। छोटे किसानों को किराए के ट्रैक्टर ले जाने पड़ते हैं। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद भी ई-फरीद पर डाटा अपलोड नहीं हो रहा। पोर्टल पर फसल बूढ़े और बीमार पिता के नाम पर दर्ज है। बेटा या पोता लेकर आता है तो गेट पास नहीं बनता। सभी ने इन बेतुकी शर्तों और नये नियमों को वापस लेने की मांग की। इस शिष्टमंडल में रघुबीर सिंह नकोड़ा, हरजिंदर सिंह नानूआना, डा. सुखदेव सिंह जम्मू, लक्खा सिंह अलीकां, तिलक राज विनायक, भजन लाल बाजेकां, इकबाल सिंह नेजा डेला, धन्ना सिंह रायसर, जस्सा नानूआना, होशियार सिंह नेजा डेला, कृष्ण लाल फौजी व कई अन्य लोग शामिल रहे। आढ़ती एसोसिएशन ने भी किसानों की मांगों का समर्थन किया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *