|

युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने में अह्म भूमिका निभा सकता है योग: सुरेश शेरडिया

सिरसा। गांव माखोसरानी में पतंजलि योग समिति की ओर से आयोजित किए जा रहे सात दिवसीय योग शिविर के दूसरे दिन योग सत्र में जिला युवा प्रभारी सुरेश शेरडिया ने शिविर में उपस्थित साधकों को योग क्रियाएं करवाई। शिविर पतंजलि योग समिति के युवा तहसील प्रभारी डा. पवन पूनियां के सान्निध्य में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने प्राणायाम, योगिंग-जोगिंग क्रियाएं, सूर्य नमस्कार करवाए और उनके लाभ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि योग असाध्य बिमारियों मोटापा, सरर्वाइकल, बीपी सहित अनेक बिमारियों को ठीक करने में कारगर है। भारतीय योग पद्धति का लोहा पूरे विश्व ने माना है, जिसका उदाहरण कोरोना काल के रूप में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि 21 जून को अंतर्राष्टÑीय योग दिवस पर विश्वभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा  कि युवा पीढ़ी नशे की गर्त में जाकर अपना भविष्य खराब कर रही है। युवा पीढ़ी को नशे से दूर करने में योग अह्म भूमिका निभा सकता है। उन्होेंने योग को गांव-गांव व घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर सह जिला युवा प्रभारी नानु राम, कोषाध्यक्ष रमेश सेठी, जिला किसान प्रभारी इंद्रपाल आर्य, पतंजलि जिला प्रभारी जयप्रकाश, मांगेराम पूनियां, सुबेसिंह कासनियां, नरेश कासनियां, रणधीर श्योराण, कुलदीप कासनियां, विक्रम कासनियां, सुशील कासनियां सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *