|

राजेंद्र इंस्टिट्यूट द्वारा कॉलेज के बाहर लगाई छबील

राहगीरों को मीठा पानी पिलाकर दिखाई सेवा भावना
सिरसा। भीषण गर्मी के बीच राजेंद्र इंस्टिट्यूट द्वारा कॉलेज के बाहर छबील लगाकर राहगिरों को मीठा जल पिलाया। यह सेवा कार्य संस्थान के चेयरमैन एन.के. गुप्ता एवं सचिव  पुलकित गुप्ता के निर्देशन में संपन्न हुआ। छबील सेवा के दौरान राहगीरों को ठंडा मीठा पानी पिलाकर उनकी प्यास बुझाई गई। बड़ी संख्या में लोगों ने इस सेवा का लाभ उठाया और संस्थान की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की। इस अवसर पर कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. संजीव कालड़ा ने स्वयं लोगों को पानी पिलाकर सेवा भावना का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और मानवता की सेवा के लिए सभी को आगे आना चाहिए।कार्यक्रम में कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या कुलविंद्र कौर, काउंसलर एकता कालड़ा सहित अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे। यह आयोजन सामाजिक सद्भाव, सहयोग और मानव सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण बना।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *