|

मोबाइल चोरी की वारदात मात्र 24 घंटे में सुलझी, आरोपी काबू

सिरसा.. जिला पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिविल लाइन थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी की वारदात का मात्र 24 घंटे में सफल खुलासा करते हुए आरोपी को चोरीशुदा मोबाइल सहित गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड नंबर-27, रानियां गेट निवासी मोहित शर्मा पुत्र प्रकाश चंद ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 26 जून की रात वह टाउन पार्क, सिरसा में सो रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक उसकी जेब से मोबाइल फोन चोरी कर मौके से फरार हो गया। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी एवं गोपनीय सूचनाओं के आधार पर महत्वपूर्ण सुराग जुटाए। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी रिंकू सिंह पुत्र तनिया राम निवासी गांव जाटू लौहारी, हाल रेलवे कॉलोनी, सिरसा को चोरीशुदा मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *