|

हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी गिरफ्तार ।

सिरसा। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डिंग थाना पुलिस ने हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने आरोपी को गांव ढ़िंगसरा क्षेत्र से काबू कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। डिंग थाना प्रभारी ने बताया कि 02 जूलाई 2026 को हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने गांव सुचान क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 30 ग्राम 200 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। इस संबंध में डिंग थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच थाना डिंग पुलिस को सौंपी गई थी।जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि बरामद हेरोइन उसने सुन्नी उर्फ सुदामा पुत्र मोती राम निवासी गांव ढ़िंगसरा, जिला फतेहाबाद से खरीदी थी। आरोपी के बयान और जांच में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सन्नी उर्फ सुदामा को मामले में नामजद कर उसकी तलाश शुरू कर दी।‌ डिंग थाना ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी सन्नी उर्फ सुदामा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *