|

2 मामलों में 11.368 मिलीग्राम हेरोइन सहित दो काबू ।

सिरसा…. पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अलग अलग कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हजारों रूपए की 11 ग्राम 368 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की गई है। ऐलनाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान डबवाली रोड़ ऐलनबाद क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस गाड़ी को देखकर अचानक वापिस मुङकर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने उक्त युवक को शक के आधार पर काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो आरोपी छिन्द्र सिंह उर्फ छिंदा पुत्र बलवीर सिंह निवासी वार्ड नंबर 05 ऐलनाबाद के कब्जे से 6 ग्राम 18 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । जबकि एक अन्य कार्रवाई में नाथूसरी चौपटा थाना की जमाल पुलिस चौकी की एक टीम ने कागदाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी । इस दौरान सामने से बाइक सवार एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। उक्त बाइक सवार युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने उक्त युवक को काबू कर नियमानुसार तलाशी ली तो आरोपी सुरेश पुत्र राम किशन निवासी गांव कागदाना ,जिला सिरसा के कब्जे से 5 ग्राम 350 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा तथा हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *