| |

वार्ड 11 में पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, पार्षद राजन शर्मा ने पब्लिक हेल्थ एक्शन का जताया आभार

सिरसा। वार्ड नंबर 11 के निवासियों को लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या से जल्द ही निजात मिलने जा रही है। जनस्वास्थ्य विभाग (पब्लिक हेल्थ) ने वार्ड की विभिन्न गलियों में नई पेयजल पाइपलाइन डालने का कार्य तेजी से शुरू कर दिया है। विकास कार्य शुरू होने पर स्थानीय पार्षद राजन शर्मा ने विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त किया है। पार्षद राजन शर्मा ने बताया कि वार्ड के भारत नगर सहित कई कच्ची गलियों में पीने के पानी की भारी किल्लत थी, जिसे लेकर उन्होंने विभाग को प्रस्ताव और डिमांड भेजी थी। विभाग ने इन मांगों को प्राथमिकता देते हुए तुरंत संज्ञान लिया और मौके पर पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ कराया। राजन शर्मा ने कहा कि यह परियोजना वार्ड 11 के लिए एक बड़ी सौगात है और क्षेत्र के बुनियादी विकास में मील का पत्थर साबित होगी। पाइपलाइन डलने के बाद कच्ची गलियों और भारत नगर के प्रत्येक घर तक स्वच्छ व पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। कार्य शुरू होने पर स्थानीय निवासियों ने भी राहत की सांस ली है और पार्षद व संबंधित विभाग के त्वरित प्रयासों की सराहना की है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *