महिला कांग्रेस संगठन सृजन अभियान को लेकर सिरसा पहुंचीं ऑब्जर्वर किरणदीप ग्रेवाल, नुतन बेनीवाल ने किया स्वागत 

सिरसा। कांग्रेस हाईकमान के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत महिला कांग्रेस की ऑब्जर्वर किरणदीप ग्रेवाल सिरसा पहुंचीं। यहां पहुंचने पर नुतन बेनीवाल ने उनका भव्य स्वागत किया। ऑब्जर्वर ने स्थानीय कांग्रेस भवन में दो दिनों तक पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया। किरणदीप ग्रेवाल ने जिले भर से जुटीं महिला कार्यकर्ताओं के साथ ‘वन-टू-वन’ बातचीत की और संगठन को मजबूत करने पर गहन चर्चा की। इस दौरान महिला विंग की नई जिला कार्यकारिणी के गठन और नए जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर महिला कार्यकर्ताओं से बायोडाटा व आवेदन लिए गए। कांग्रेस भवन में दो दिनों तक लगातार संगठनात्मक बैठकें और संवाद सत्र आयोजित कर जिला भर से आईं महिला कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत चर्चा कर उनकी राय जानी गई। ऑब्जर्वर किरणदीप ग्रेवाल ने बताया कि महिला जिलाध्यक्ष पद सहित विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियों के लिए इच्छुक कार्यकर्ताओं से आवेदन पत्र प्राप्त किए गए। इन सभी चर्चाओं और प्राप्त आवेदनों के आधार पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर हाईकमान को सौंपेंगी, जिसके बाद आधिकारिक नियुक्तियां की जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन सृजन अभियान का मुख्य मकसद केवल पदों का बंटवारा करना नहीं है, बल्कि सिरसा में पार्टी की महिला शक्ति को एकजुट कर संगठन को बूथ स्तर तक पूरी तरह सक्रिय और अभेद्य बनाना है। जमीनी स्तर पर संघर्ष करने वाली निष्ठावान कार्यकर्ताओं को नई कार्यकारिणी में प्राथमिकता दी जाएगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *