106.6 ग्राम अफीम सहित एक दबोचा

 पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार व उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली संदीप धनखड़ के कुशल नेतृत्व मे डबवाली क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए एएनसी स्टाफ डबवाली टीम ने मंडी डबवाली से हजारों रुपये की 106.6 ग्राम अफीम सहित एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की है । आरोपी की पहचान सन्दीप सिह उर्फ सन्नी पुत्र बलविन्द्र सिह निवासी वार्ड न. 19 गुरु नानक नगर डबवाली के रूप में हुई है ।

            इस मामले के बारे में प्रभारी एएनसी स्टाफ निरीक्षक गजराज सिंह ने बताया कि बताया कि ASI बेअंत सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ बराये गस्त पड़ताल अपराध व नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए बठिंडा चौक डबवाली से होते हुऐ मलोट रोड पुल के नीचे पहुंचे तो पुल के नीचे फुटपाथ के पास एक नौजवान लड़का खड़ा दिखाई दिया जो सड़क की दाहिनी साइड में खड़ा था । जब वे पास से गुजरे तो नौजवान लडका एक दम पुलिस की गाड़ी को देखकर तेज कदमो से पास मे लगी रेहड़ी के पास जाकर खड़ा हो गया । जो ASI ने नशीले पदार्थ का शक होने पर उस नौजवान लड़के के नजदीक सरकारी गाड़ी को रुकवाकर साथी कर्मचारियों की सहायता से नौजवान लड़के को काबू तलाशी ली गई । जो आरोपी उक्त की लोअर की दाहिनी जेब एक पारदर्शी पन्नी से अफीम बरामद होने पर आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कार्यवाही की गई । पकड़े गये आरोपी सन्दीप सिंह उर्फ सन्नी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और इस नेटवर्क (अफीम तस्करी) से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *