कांग्रेस का वोट चोरी का इतिहास रहा है, बाबा साहेब को ऐसी ही हराया था चुनाव : सुदेश कटारिया 

कांग्रेस जब भी खत्म होने के कगार पर पहुंचती है तो तुरंत संविधान के नाम दलितों को गुमराह करना शुरू कर देती है। 
 केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया ने कहा की वोट चोरी जैसे मामलों में  कांग्रेस का इतिहास भरा हुआ है। इसका सबसे बड़ा प्रमाण बाबा साहेब का है।  कांग्रेस ने 1952 में वोट चोरी करके संविधान निर्माता डॉ.बीआर अंबेडकर को षड्यंत्र के तहत चुनाव हराया था। आज कांग्रेस वोट चोरी को लेकर हो-हल्ला मचा रही है, जबकि असलियत यह है कि कांग्रेस की नीति हमेशा वोट चोरी की रही है। तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू वोट चोरी के जनक हैं, जिन्होंने दो बार संविधान निर्माता को चुनाव हराया।
सुदेश कटारिया रविवार को सिरसा बेगू रोड स्थित धालीवाल पैलेस में हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। सम्मेलन में पहुंचने पर सुदेश कटारिया का जोरदार स्वागत हुआ। महिलाओं व बुजुर्गों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया तो युवाओं ने पुष्प वर्षा के साथ सम्मेलन की गरिमा को बढ़ाया।
सुदेश कटारिया  ने कहा कि हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान समारोह का उद्देश्य समाज में अंतिम व्यक्ति तक संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर की नीतियों और सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। पूर्व मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र की धरा से संविधान सम्मान समारोह की शुरुआत की थी। तब दलितों ने एकजुट होकर कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे संविधान बदलने के षड्यंत्र जवाब देने के हुए हुंकार भरी थी। इस हुंकार ने न केवल कांग्रेस को सत्ता में आने से रोका, बल्कि भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाई।
संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर ने दलित, शोषित, वंचित और पिछड़ों को शिक्षा और समानता का अधिकार दिया। इस अधिकार की बदौलत ही आज दलित आगे बढ़ रहे हैं। वहीं, इतिहास के पन्नों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसको लेकर संविधान सम्मान समारोह की मुहिम शुरू की गई है।
कांग्रेस चला रही है झूठा एजेंडा, अब नही चलेगा 
 सुदेश कटारिया ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस संविधान बदलने का झूठा एजेंडा चला रही है। कांग्रेस हमेशा संविधान निर्माता को हमेशा अपमानित करने का काम किया। आज जो कांग्रेसी संविधान की प्रति लहराते हैं, उन्हें मामूल होना चाहिए कि संविधान कोई कागज का टुकड़ा नहीं हैं, बल्कि संविधान वह पवित्र ग्रंथ है, जिनमें लोकतंत्र और देश के नागरिकों के हित सुरक्षित हैं। कांग्रेस लोकतंत्र की मर्यादा का हनन कर रही है। कांग्रेस ने संविधान निर्माता को भारत रत्न से वंचित रखा, जबकि भाजपा ने संविधान निर्माता को भारत रत्न देने के साथ उनके जन्म स्थान और कर्मस्थली पर स्मारक बनाकर नई पहचान दिलाने का काम किया।
मनोहर राज में मिला दलितों को मिला पूरा  सम्मान 
सुदेश कटारिया ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले दलित उत्पीड़न और पिछड़ेपन के शिकार थे। हर 18वें मिनट में दलितों का हरियाणा में उत्पीड़न होता था। उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं था, कांग्रेस ने केवल उन्हें सत्ता हथियाने के लिए वोट का हथियार समझा। जब वर्ष 2014 में मनोहर लाल ने बतौर मुख्यमंत्री प्रदेश की कमान संभाली तो उन्होंने सबसे पहले भाईभतीजावाद, भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद और जातिवाद जैसे नासूर को न केवल खत्म किया, बल्कि सुशासन, पादर्शिता और अंत्योदय उत्थान का ऐसा मॉडल पेश किया, जोकि आज भी देश भर में मिसाल है। मनोहर लाल ने अंत्योदय उत्थान के मॉडल के जरिये समाज की अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंचा, जिसका सबसे ज्यादा फायदा दलितों को हुआ। मिशन मेरिट के आधार पर पढ़े लिखे दलित युवाओं का बिना पर्ची-बिना खर्ची नौकरी लगने का सपना साकार हुआ। इसके साथ ही मनोहर लाल ने एससी कमीशन, सफाई आयोग और पदोन्नति में आरक्षण की लंबित मांग को भी पूरा किया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *