12.75 ग्राम हेरोइन सहित दो युवक दबोचे
नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’ में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एएनसी स्टाफ डबवाली ने 12.75 ग्राम हेरोइन सहित मोटरसाइकिल सवार दो युवक दबोचे*
डबवाली पुलिस द्वारा ‘नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस 26 जून 2025’ के उपलक्ष्य में 12 जून से 26 जून तक चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’ के तहत नशा तस्करों की धरपकड़, नशे के खिलाफ आमजन को जागरूक करने व नशा पीड़ितों को उपचार उपलब्ध करवाने का कार्य पूरे जोर शोर से किया जा रहा है । इसी अभियान के सख्त कार्यवाही करते हुए एएनसी स्टाफ डबवाली ने मोटरसाइकिल मार्का बजाज सीटी 110 पर सवार दो युवकों को 12.75 ग्राम हेरोइन चिट्टा सहित काबू करने में कामयाबी हासिल की है । पकड़े गए आरोपियों की पहचान करण पुत्र नानक सिंह अमित उर्फ अन्नु पुत्र राजेन्द्र सिहँ निवासी ख्योवाली के रूप में हुई है ।
इस मामले के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी एएनसी स्टाफ डबवाली उप नि. सूबे सिंह ने बताया कि एएसआई रणजोध सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पड़ताल अपराध व नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए बस अडडा गाँव औंढा पर मौजूद थे कि एएसआई को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली की दो व्यक्ति जो नशा तस्करी का काम करते हैं, अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर आज भी नशा तस्करी की फिराक में है । जो सूचना को सही मानकर व साथी कर्मचारियों को सूचना से अवगत करवाकर सूचना के अनुसार बताए स्थान पन्नीवाला से खुईया नेपालपुर रोड टी प्वाइंट पहुँचकर नाकाबंदी शुरू की गई । जो कुछ देर बाद खुईयां नेपालपुर की ओर से दो मोटरसाइकिल स्वार युवक आते दिखाई दिये । जो एएसआई ने किसी अपराध का अंदेशा होने पर साथी कर्मचारियों की सहायता से मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवकों को रुकवाकर उनकी तलाशी ली तो आरोपियों के कब्जे से हेरोइन चिट्टा बरामद होने पर थाना औढ़ा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई । पकड़े गये आरोपियों करण व अमित उर्फ अन्नू अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा और इस नेटवर्क (हेरोइन चिट्टा तस्करी) से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।