सरला सिंह ढिल्लों हरियाणा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

सिरसा। कांगे्रस पार्टी द्वारा संगठन की मजबूती के लिए प्रदेश में लगातार नियुक्तियां की जा रही ह। इसी कड़ी में हरियाणा युवा कांग्रेस संगठन चुनाव में गांव जोधपुरिया निवासी सरला सिंह ढिल्लों को हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। सरला सिंह ढिल्लों ने अपनी नियुक्ति पर राहुल गांधी, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुडा, लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित पार्टी के प्रदेश नेतृत्व व जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी निष्ठा व कर्तव्यपरायणता से निभाऊंगी। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी थी, उसे तन-मन-धन से ईमानदारीपूर्वक निभाया। यूथ को संगठन से जोडक़र मजबूती प्रदान की। बता दें कि इससे पूर्व हुए चुनावों में सरल सिंह ढिल्लों प्रदेश महासचिव के पद पर रह चुकी हंै। वहीं सुपर शक्ति सी फतेहाबाद की इंचार्ज व युवा कांग्रेस प्रभारी फतेहाबाद भी रह चुकी हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *