वोटों की चोरी पर भडक़ी कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट

विरोधस्वरूप शहर में निकाला मशाल जुलूस
सिरसा। कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने भाजपा पर वोटों की चोरी का आरोप लगाते हुए व एसआईआर का विरोध करते हुए शहर में मशाल जुलसू निकाला। इस दौरान मशाल जुलूस में शामिल हुई अनेकानेक महिलाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने कहा कि भाजपा बिहार चुनावों से पहले ही करीब 65 लाख वोटों की चोरी करने का प्रयास कर रही है जो मतदाताओं से उनके मत के अधिकार की एक बड़ी चोरी है मगर कांग्रेस उसे ऐसा हरगिज नहीं करने देगी। कृष्णा फौगाट ने कहा कि अब तक इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने भी गंभीरता से संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग से काटे गए मतदाताओं के नाम उजागर करने के आदेश दिए हैं। कृष्णा फौगाट ने कहा कि कांग्रेस सही लोकतांत्रिक प्रणाली की पक्षधर है और मतदाताओं से उनके वोटों का अधिकार छीनने वाली भाजपा की मंशा को कभी कामयाब नहीं होने देगी। इस मशाल जुलूस में उनके साथ पुष्पा नारंग, कृष्णा भांभू, अंगूरी देवी वर्मा, कमलेश संधू, शकुंतला न्योल, पूजा रानी, बिमला देवी, कलावती, कांता, रानी देवी, संगीता, मीरा समेत अनेक महिलाओं ने बढ-चढक़र भाग लिया और भाजपा
के इशारे पर चुनाव आयोग द्वारा की जा रही धांधली की आलोचना की।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *