|

सीआईए सिरसा पुलिस ने बोलेरो कैंपर सवार एक युवक को देशी शराब के जखीरा सहित दबोचा ।

करीब एक लाख रूपए की 528 बोतल देशी शराब बरामद ।
सिरसा — पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के निर्देशानुसार अवैध शराब तस्करों व खुर्दा संचालकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जिला के गांव खारिया क्षेत्र से बोलोरो कैंपर सवार एक युवक को करीब एक लाख रुपए की ( 44 पेटी )528 बोतल देशी शराब के जखीरा सहित काबू किया है । इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी उप निरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त चेकिंग के दौरान मांगलिया से गांव खारियां की तरफ जा रही थी । इस दौरान गांव खारिया की तरफ से एक बोलेरो कैंपर HR57A-0165 आती दिखाई दी । उक्त बोलोरो सवार युवक सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक गाड़ी को वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा तो गाड़ी अचानक से बंद हो गई । पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त युवक व बोलेरो कैंपर को कब्जा में लेकर तलाशी ली तो कैंपर से 44 पेटी (528 बोतल) देशी शराब बरामद हुई । पुलिस पार्टी ने उक्त युवक से शराब से भरी हुई गाड़ी के दस्तावेज,लाइसेंस व परमिट पेश करने के लिए कहा तो उक्त युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया । सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान संदीप पुत्र डिप्टी निवासी गांव नारायण खेड़ा, जिला सिरसा के रुप में हुई है । उन्होने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक संदीप पुत्र डिप्टी निवासी नरेल खेड़ा के रूप में हुई है । गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ कर इस घटना क्रम से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी गहनता से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के दौरान जो भी व्यक्ति शराब तस्करी की इस नेटवर्क में संलिप्त पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए । सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में थाना रानियां में आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *