स्पेशल स्टाफ ने एक बेल जम्पर को किया काबू

पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन के निर्दशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली सन्दीप धनखड़ के कुशल नेतृत्व मे विभिन्न मामलों में वांछित भगौड़ों/बेल जम्परों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए स्पेशल स्टाफ ने एक बेल जम्पर को काबू करने में सफलता हासिल की है ।

          इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी स्पेशल स्टाफ उप नि. सूबे सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर एक बेल जम्पर को काबू किया गया है । आरोपी बेल जम्पर की पहचान संटी सिंह उर्फ काका सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी अमरपुरा बस्ती  बठिंडा के रूप में हुई है । आरोपी इससे पहले बेल जम्पर अदालत से बेल जम्पर था । आरोपी को अभियोग न.338/2023 के तहत गिरफ्तार किया गया है । आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *