सेम के पानी की समस्या को लेकर ओएसडी ने किया मौके का निरीक्षण
सिरसा, 31 मई। भारतीय किसान संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के ओएसडी विरेंद्र बडखालसा से मिल का मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा था । जिसमें मांग की गई थी कि सिरसा जिले के गांव गुडिया खेड़, बकरियां वाली, निर्बाण, माधोसिघाना, लीलानवाली, मोडिया खेडा सहित करीब एक दर्जन गांवों के खेतों रंगोई माइनर से जो पानी आ रहा है उसमें सेम का पानी डाला जा रहा है। जिससे जमीनें बंजर हो सकती है। उन्होंने मांग की कि इस माइनर में सेम का पानी न डाला जाए और घग्घर का पानी ही डाला जाए। सेम के पानी की निकासी के अलग से प्रबंध किए जाएं। इस मांग पर गौर फरमाते हुए ओएसडीसी ने शुक्रवार को मौके पर पहुंच कर स्थिति का निरीक्षण किया। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ की तरफ से डॉ. राजेंद्र कडवासरा, अंग्रेज सिंह औलख, राज पाल कडवासरा, अमरीक सिंह राही, भरत सिंह बिरडा पूर्व सरपंच, सोहन लाल गोदारा, हरी राम चाहर, लाला बिरडा, प्रभु बिरडा, भूप सिंह कालवां, बनवारी सांगवान, हेत राम बिरडा, राज कुमार, गिरधारी सांगवान, अनूप गोदारा, राजा राम गोदारा, महावीर सिलू, कृष्ण, हरी सिंह कालेर, पूरणमल कालेर, भजन लाल भाटिया, दीपा राम सांगवान आदि उपस्थित थे। मौके का मुआयना करते वक्त ओएसडी विरेंद्र बडखालया ने कहा कि हरियाणा सरकार हमारे अन्नदाताओं की हर समस्या को अपनी समस्या मानती है और उनके कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा कर, मैंने उनकी चिंताओं को गहराई से समझा और मौके पर जाकर जमीनी हकीकत का जायजा लिया है। इस गंभीर मुद्दे पर तुरंत संज्ञान लेते हुए, अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि एक विशेष समिति का गठन किया जाए। यह समिति तकनीक और किसानों की भावनाओं को समझते हुए, इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक ठोस प्रस्ताव तैयार करें और उसे तत्काल आगामी कार्यवाही हेतु प्रेषित करे। साथ ही, 10 जून तक इस दिशा में युद्धस्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इस दौरान भारतीय किसान संघ की तरफ से ओएसडी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर गांव बकरियां वाली में ओएसडी विरेंद्र बडखालसा ने करीब एक दर्जन गांवों के किसानों के साथ बैठक भी की और कहा कि सरकार कृषि को और ज्यादा लाभकारी बनाने के लिए कदम उठा रही है।