सीए गोबिंद गुप्ता सीए प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त

सिरसा। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा सीए प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नितिन बंसल ने अपनी टीम में नई नियुक्तियां करते हुए सिरसा से सीए गोबिंद गुप्ता को जिले का कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। नियुक्ति पर गोबिंद गुप्ता ने सीएम नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली और सीए प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नितिन बंसल का आभार प्रकट किया। गोबिंद गुप्ता ने कहा है कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को तन-मन-धन से निभाने का कार्य करूंगा। गोबिंद गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में डबल इंजन की सरकार जन कल्याणकारी कार्य कर रही है। हरियाणा लगातार व्यापार और आर्थिक तौर पर बढ़ रहा है। गोबिंद गुप्ता ने कहा कि सीए प्रकोष्ठ डबल इंजन की सरकार के जनकल्याणकारिणी फैसलों को प्रदेश के हर व्यक्ति तक पहुंचाने के कार्य करेगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *