जगमालवाली में क्रिकेट का मैच खेलकर खिलाड़ियों को नशा के बारे में जागरूक किया

थाना औढ़ा पुलिस द्वारा गांव पन्नीवाला मोटा में युवाओं के  साथ बास्केटबॉल व थाना कालांवाली की टीम ने गांव *

        डबवाली 24 फरवरी । पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन के दिशानिर्देशानुसार व उप पुलिस अधीक्षक डबवाली रमेश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना औढां द्वारा गांव पन्नीवाला मोटा व थाना कालांवाली ने गांव जगमालवाली में मौजूद युवा खिलाड़ियों के साथ बास्केटबॉल व क्रिकेट का मैच खेलकर ग्रामीणों व खिलाड़ियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे अहम जानकारी दी गई ।

        SPO राम सिंह व SPO हरगोबिंद  ने  मौजूद खिलाड़ियों से नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नशा कोई भी हो वह परिवार को बर्बाद कर देता है । समाज में अधिकांश अपराध नशे के कारण ही हो रहे है । शराब ,चरस,गुटखा,सिगरेट, बीड़ी , खैनी पहले का चलन बढ़ रहा है । पहले युवा नशा शोक के कारण करता है और बाद मे धीरे धीरे वह अन्य नशे हेरोईन ,अफीम , पोस्त आदी जानलेवा नशे लेना शुरु कर देता है । बाद में नशे की लत पड़ने पर उसका जीवन बर्बाद हो जाता है नशे की बुरी लत से हमारे स्वास्थ्य के साथ साथ धन की हानि होती है । नशे से हजारों लाखों घर बर्बाद हो चुके है । नौजवान बच्चे शौक शौक में नशे की बुरी लत को पाल लेते हैं । बाद में नशे की पूर्ति के लिए क्राइम का सहारा लेते हैं जिसमें नौजवान चोरी, स्नैचिंग, लूट तथा अवैध हथियार के साथ वारदातों को अंजाम देते हैं जिसके कारण उनकी हंसती खेलती जिंदगी बर्बाद हो जाती है । हमें नशे से शुरुआत में ही लड़ना चाहिए जिससे कि हम अपनी स्वास्थ्य व धन के साथ अपने परिवार की खुशियों को बचा सके ।

            उन्होने खिलाड़ियो का उत्साह बढ़ाया व नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया और खेल रहे युवाओ व आमजन को नशे के खिलाफ कमेटी बनाने के लिए भी प्रेरित किया और अपील करते हुए कहा कि युवा देश की शान है । युवाओ को नशे से दूर रहकर समाजहित व देशहित में कार्य करने चाहिए वंही युवाओ को खेलो में रुचि लेकर गांव स्तर पर स्टेडियम या खेल मैदान कब्बडी, क्रिकेट,बालीवाल जैसी खेलें खेलनी चाहिए और नशा जैसी बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए गांव स्तर पर कमेटियां बनाकर प्रशासन का सहयोग करना चाहिए नशा मुक्त समाज हम सब के मिलकर चलने से ही बनेगा । उन्होने कहा कि अगर उनके क्षेत्र में कोई नशा तस्करी,नशा बेचने संबंध में कार्य करता है तो पुलिस को सूचना भी दे । सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाए

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *