प्रेम बजाज बने आढ़ती एसोसिएशन सिरसा के प्रधान

 आढ़ती एसोसिएशन सिरसा की नई कार्यकारिणी के लिए आज हुए मतदान में प्रेम बजाज ने जीत हासिल की है।

उन्होंने कृष्ण मेहता को महज 3 वोटों से हराया है। उपप्रधान पद पर राजेश सुधा जबकि सचिव पद पर राजेंद्र नड्डा को विजयश्री मिली है।
आज सुबह नई कार्यकारिणी के लिए जनता भवन में 9 बजे मतदान आरंभ हुआ था जो शाम 4 बजे तक चला। एसोसिएशन के चुनाव में कुल 597 वोट थे जिनमें से 596 वोट पोल हुए। यह अपने आप में रिकॉर्ड है।
एसोसिएशन के प्रवक्ता महावीर शर्मा ने बताया कि आज सुबह से ही जनता भवन में मतदान शुरू हुआ था जो शाम 4 बजे तक चला। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए तीन चुनाव अधिकारी  पूर्व प्राचार्य महेंद्र प्रदीप सिंगला, पूर्व प्रधान गुरदयाल मेहता व हरदीप सरकारीया की देखरेख में बैलेट पेपर से मतदान हुआ। सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान भी तैनात किए गए थे।  आढ़तियों के लिए जनता भवन में भोजन व जलपान की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने बताया कि मतदान के तुरंत बाद मतगणना हुई। मतगणना के अनुसार प्रधान पद के उम्मीदवार प्रेम बजाज को 291 वोट मिले जबकि कृष्ण मेहता को 288 और कीर्ति गर्ग को महज 13 वोट मिले। चार वोट रद्द हो गए। इस तरह प्रेम बजाज ने 3 वोटों से जीत हासिल की। उपप्रधान पद पर राजेश सुधा व कुणाल जैन के बीच मुकाबला था। राजेश सुधा को 401 वोट मिले जबकि कुणाल जैन को 193 वोट मिले। 2 वोट रद्द हो गए। इस तरह राजेश सुधा को 208 वोटों से विजेता घोषित किया गया। सचिव पद के उम्मीदवार राजेंद्र नड्डा को 363 वोट जबकि विपिन बंसल को 229 वोट मिले। 4 वोट रद्द हो गए। इस तरह राजेंद्र नड्डा को 134 वोटों से जीत मिली है। पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जीत के बाद सभी आढ़तियों ने विजेताओं को जीत की बधाई दी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *