सखी चैरिटेबल ट्रस्ट ने महिलाओं को किया सम्मानित

सिरसा। सखी चैरिटेबल ट्रस्ट व भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट भावना शर्मा ने की। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाली करीब 20 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भावना शर्मा ने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान का दिन है। सरकार महिलाओं के अधिकारों, समानता और सशक्तिकरण के लिए ठोस प्रयास करने को संकल्परत है। शर्मा ने कहा कि हमारी बहनें और बेटियां कांच की छतें तोड़ रही हैं और सीमाओं को लांघ रही हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी साथ मिलकर एक लैंगिक समानता वाली दुनिया बना सकते हैं, जहां महिलाएं और लड़कियां बिना किसी डर के अपने सपनों को पूरा कर सकती हैं। सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है, जो सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों में झलकता है। इस अवसर पर सखी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, रूही मेहता, नीरज कटारिया, पूर्णिमा जोशी, सुमन सैनी, योगा टीचर मंजू रानी सहित अन्य उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *