उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्राचार्य उमेद ढाका हुए सम्मानित

सांसद सुभाष बराला ने दिया सम्मान
सिरसा। शिक्षा विभाग में उल्लेखनीय व उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गुडिय़ाखेड़ा के प्राचार्य उमेद सिंह ढाका को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्यातिथि रहे सांसद सुभाष बराला ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए शिक्षा जगत के अनेक मूर्धन्य लोगों व विद्यालय प्रशासन की ओर से डीपीई सुधीर कौशिक, हिंदी प्रवक्ता पंकज कुमार, नवनीत चांडक, शिवानंद शर्मा, संदीप शास्त्री, रोहताश गोदारा, संतलाल, विमल कुमारी, राजेश कुमारी, दीपक कुमार, रामस्वरूप व प्रवीण आदि शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। काबिलेजिक्र है कि प्राचार्य  उम्मेद सिंह ढाका की लाजवाब मेहनत, दूरदर्शी नेतृत्व और नवाचारपूर्ण पहल के परिणामस्वरूप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुडियाखेड़ा ने जिले में शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक और नवाचार के हर क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *