जेजेपी शीर्ष नेतृत्व ने रणदीप सिंह मट्टदादू को सौंपी अहम जिम्मेदारी

दिया प्रदेश संगठन सचिव का महत्वपूर्ण पद
सिरसा। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हंै। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श करके 18 वरिष्ठ युवा पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की गई है। जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने बताया कि युवा प्रदेश कार्यकारिणी में सिरसा जिले के युवाओं को महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं। इनमें सिरसा जिला से जेजेपी युवा प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर राकेश सिहाग व दीपक शर्मा को दायित्व दिया गया है। वहीं रणदीप सिंह मटदादू को युवा प्रदेश संगठन सचिव की अहम जिम्मेदारी दी गई है।
बॉक्स
पहले भी निभा चुके हैं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
काबिलेजिक्र है कि रणदीप सिंह मट्टदादू इस महत्वपूर्ण दायित्व से पूर्व भी हलका डबवाली के युवा प्रभारी, प्रवक्ता जेजेपी डबवाली, युवा जिलाध्यक्ष सिरसा और विधायक नैना सिंह चौटाला के मीडिया प्रभारी भी रह चुके हैं। पूर्व में ब्लॉक समिति मेंबर रह चुके रणदीप मट्टदादू मौजूदा समय में गांव मट्टदादू के सरपंच प्रतिनिधि भी हैं जो ग्रामीण विकास के साथ-साथ सामाजिक कार्यक्रमों के प्रणेता भी हैं। इसी कड़ी में उनकी ओर से क्षेत्र में नशे के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है और युवाओं को खेलों से जोड़ा जा रहा है जिसका व्यापक असर नजर आता है। जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने बताया कि मट्टदादू पर्यावरण के प्रति भी संवेदनशील हैं और हर वर्ष हजारों पौधे रोपित करते हैं। वर्मा ने आशा व्यक्त की कि उनकी नियुक्ति से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। वहीं रणदीप सिंह मट्टदादू ने भी जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला सहित तमाम शीर्ष पदाधिकारियों का अपनी नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *