|

पुलिस जवानों के स्वास्थय जांच के लिए पुलिस लाइन परिसर में लगा मेडिकल जांच शिविर । 

 स्वास्थ्य मानव जीवन की बहुमूल्य संपति है, पुलिस जवान अपने स्वास्थ्य के प्रति रहे सजग :- एसपी दीपक सहारण । 
सिरसा……… पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाए जा रहे राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में जिला पुलिस द्वारा आज पुलिस लाइन सिरसा के सामुदायिक केंद्र में पुलिस जवानों के स्वास्थय संबंधी जांच के लिए मेडिकल चैकअप का आयोजन किया गया । जिला पुलिस द्वारा स्थानीय हस्पतालों के डॉक्टरों के सहयोग से जवानों के मेडिकल चैकअप तथा शारिरिक रुप से फिट रहने के लिए उक्त कैंप का आयोजन किया गया । यदि पुलिस के जवान पूर्ण रुप से स्वस्थ रहेंगे तो वे वगैर किसी मानसिक तनाव के अपनी डयुटी का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकेंगे । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य की प्रति सजग रहना चाहिए । उन्होने कहा की पुलिस के जवानों के स्वास्थय की जांच के लिए समय-समय पर मेडिकल कैंपों का आयोजन करवाया जाता है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने कहा की इस तरह के कैंपों का आयोजन करने का उदेश्य पुलिस के जवानों को बेहतर चिक्तिसा सुविधा देना है ,ताकि जवान पूर्ण रुप से स्वस्थ रहे । कैंप में मौजूद डाक्टरो ने जहां पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की विभिन्न बिमारियों से संबंधित मेडिकल चैकअप किया वहीं उन्हें स्वस्थ रहने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए । डॉक्टरों ने इस अवसर कैंप में उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को कहा कि मौसम परिवर्तन के चलते खानपान का विशेष ध्यान रखें तथा फास्ट फूड आदि का सेवन करने से बचें । मेडीकल जांच शिविर के दौरान पुलिस जवानों का ब्लड प्रैशर,शुगर इत्यादि चैक किया गया इस अवसर पर पहुचें डॉक्टरो ने पुलिस जवानों को सर्दी के मौसम में खान पान में विशेष सावधानियां बरतने के टिप्स दिए । इस अवसर पर डीएसपी आदर्शदीप सिंह व डीएसपी संजीव बल्हारा, कल्याण निरीक्षक सीमा सोढी व लाइन प्रबंधक सब इंस्पेक्टर रामकुमार व पुलिस कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद रहे ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *