साइबर फ्रॉड से बचने के लिए कोई भी खाता से संबंधित गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें : एसपी डबवाली

 डबवाली पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता के लिए लगातार सार्वजनिक स्थान, शैक्षणिक संस्थाओं व कंपनियां में जाकर उन्हें साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया जा रहा है । जिस संबंध में जानकारी देते हुए डबवाली पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर आईपीएस ने कहा कि आज के इस तकनीकी दौर में मनुष्य को ज्यादातर मोबाइल फोन, लैपटॉप व कंप्यूटर आदि पर निर्भर हो गया है क्योंकि इनके माध्यम से मनुष्य का काम करने का तरीका भी काफी आसान हो गया है । मनुष्य अपने रोजमर्रा के कार्य जैसे बैंक से संबंधित कार्य, ऑनलाइन ऑफिस कार्य, नेट बैंकिंग, सोशल मीडिया का आदि पर अपना कारोबार का कार्य घर बैठे ही बड़ी आसानी से कर लेता है ज्यादा इंटरनेट पर निर्भर होने के करण व्यक्ति कई बार इंटरनेट पर ऐसी गलती कर बैठता है । साइबर अपराधी लोगों की इसी गलती के इंतजार में बैठे रहते हैं । मौका मिलते ही साइबर अपराधी बड़े ही शातिर तरीके से लोगों को मानसिक व आर्थिक तौर पर भारी क्षति पहुंचा देते हैं । उन्होंने बताया कि लोगों को एक मजबूत पासवर्ड लगाकर खातों को सुरक्षित रखना चाहिए । सोशल मीडिया पर किसी अनजान व्यक्ति से संपर्क नहीं करना चाहिए । किसी अंजान लिंक पर क्लिक करके उसे ओपन नहीं करना चाहिए । किसी अनजान नंबर से आने वाली वीडियो कॉल का उत्तर नहीं देना चाहिए और न ही किसी अंजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट मंजूर करनी चाहिए । जब कोई व्यक्ति अपने आपको बैंक का अधिकारी या प्रतिनिधि बताकर आपसे आपकी व्यक्तिगत जानकारी जैसे बैंक खाता नंबर, क्रेडिट/डेबिट कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट, सीवीवी नंबर, ओटीपी, आधार कार्ड नंबर व पैन कार्ड नंबर आदि मांगता है तो उस व्यक्ति के साथ उक्त जानकारी सांझा नहीं करनी चाहिए । इस प्रकार छोटी-छोटी सावधानियां बरतकर अपने आपको साइबर अपराधियों से बचाकर रख सकते हैं और अपने आपको होने वाली मानसिक व आर्थिक हानि से बचा सकते हैं । ध्यान रहे साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ जागरूकता और सतर्कता ही एक अहम हथियार है । स्वयं जागरूक रहें  व अन्य लोगों को भी जागरूक करें । किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 पर काल करें व अपने नजदीकी थाना में साइबर हेल्प डेस्क पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं । डबवाली पुलिस आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *