भगवान श्री विष्णु जी ने आधी रात को श्री कृष्ण जी के रूप में अवतार लिया था- बजरंग गर्ग

भगवान श्री कृष्ण जी कंस जैसे अत्याचारियों का अंत करने व धर्म की रक्षा के लिए अवतरित हुए थे- बजरंग गर्ग

पूरे देश में बड़ी उत्साह के साथ अपने कृष्ण कन्हैया का जन्म उत्सव जन्माष्टमी पर बनाते हैं- बजरंग गर्ग

हिसार- बाबा प्रयाग गिरी शिवालय मंदिर ट्रस्ट में भव्य जन्माष्टमी का कार्यक्रम शिवालय मंदिर ट्रस्ट व पीजीएसडी शिक्षण संस्थान के प्रधान बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुआ। मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया। जन्माष्टमी पर भगवान श्री गणेश जी, शंख पर भगवान श्री राधा कृष्ण जी, भगवान शिव भोले पार्वती जी, भगवान श्री कृष्ण जी द्वारा गोवर्धन उठाना, समुद्र मंथन, शेष नाम पर भगवान श्री विष्णु जी माता लक्ष्मी जी, कृष्ण जी द्वारा कैलाश पर्वत ऊठाना, भगवान श्री कृष्ण कन्हैया जी का झूला, बाबा हनुमान जी की बाजुओं पर भगवान श्री रामचंद्र जी व लक्ष्मण जी, गंगा अवतरन, राम लक्ष्मण द्वारा श्री रामेश्वर शिवलिंग आदि की अनेकों सुंदर-सुंदर संचालित झांकियां बनाई गई। मंदिर में हजारों धर्म प्रेमियों ने परिवार सहित जन्माष्टमी उत्सव में भाग लिया। संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग ने आए हुए अतिथियों का सम्मान करने के उपरांत कहा कि श्री विष्णु भगवान जी ने आधी रात को श्री कृष्ण जी के रूप में अवतार लिया था। भगवान श्री कृष्ण जी कंस जैसे अत्याचारियों का अंत करने व धर्म की रक्षा के लिए अवतरित हुए थे। पूरे देश में बड़ी उत्साह के साथ अपने कृष्ण कन्हैया का जन्म उत्सव जन्माष्टमी पर बनाते हैं। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा धर्म नगरी है। कुरुक्षेत्र में महाभारत के युद्ध में भगवान श्री कृष्ण जी ने धर्म की रक्षा के लिए पांडवों का साथ दिया और अर्जुन के सारथी बनकर उनका मार्गदर्शन किया। जिसे युगों-युगों तक याद किया जाता रहेगा। इस अवसर पर नारायण दास बंसल, कैलाश चौधरी, रमेश लोहिया, ओमप्रकाश असीजा, जगत नारायण, सत्यपाल असीजा, रमेश पटवारी, कृष्णा बागड़ी, गुलशन महाजन, मुख्य अध्यापक सितेंद्र गोयल, प्रिंसिपल गंगा प्रसाद मौर्य, मुनीष चावला, दीपक कुमार, राजेंद्र बंसल, सज्जन गुप्ता, निरंजन गोयल, सुरेन्द्र बागड़ी आदि हजारों भक्तों ने भाग लिया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *